साईं नाथ नर्सिंग कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस



रांची। साईंनाथ विश्वविद्यालय के साईंनाथ नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस-2026 के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कुलपति प्रो (डॉ) एस पी अग्रवाल ने संदेश में कहा, “नर्सें केवल स्वास्थ्यकर्मी नहीं, मानवता की सच्ची प्रहरी हैं। विषम परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा करना उनका संस्कार है।” उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और मानवीय मूल्यों से युक्त नर्सिंग शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और कॉलेज के कई विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों में हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *