![]()
सागर में इस समय गर्मी के इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी पड़ रही है। मई में पहली बार लू और झुलसाने वाली गर्मी से लोग हलाकान है। दिन का पारा उछलकर 44.7 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। लगातार बढ़ते पारे से लोग दिन के साथ रात में भी गर्मी से परेशान हैं। सुबह 8.30 बजे से ही सूरज की किरणों में चुभन महसूस हो रही है। दिन चढ़ने के साथ ही तल्ख धूप से लोग झुलस रहे हैं। दोपहर के समय बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। सोमवार को सागर में मई माह में पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सो में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी और लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान लोग अति जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। लू से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की भीषण गर्मी को देखते हुए सागर में स्वास्थ्य विभाग ने लू और गर्मी से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की है। लू के लक्षण हो तो व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटाएं, व्यक्ति के कपड़े ढ़ीले करें, उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलाएं, तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें, प्रभावित व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लें जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना और बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन, नब्ज असामान्य होना लू के लक्षण हैं। पर्याप्त पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पिये भले ही आपको प्यास नहीं लगी हो। यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नीबू पानी, आम का पना आदि का सेवन करें। सूती, डीले व आरामदायक कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय अपना सिर ढंककर रखें, टोपी, कपड़ा, छतरी का उपयोग करें। उच्च जल सामग्री वाले मौसमी फल और सब्जियां खाएं। भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें। धूप में अधिक नहीं निकलें। गर्मी में इन बातों का ध्यान रखें
धूप में खाली पेट नहीं निकलें, पानी हमेशा साथ में रखें, शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। मिर्च मसाले युक्त और वासा या रात का बचा हुआ भोजन न करें। बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें, कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम से नहीं निकलें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर निकले से बचें। नंगे पैर बाहर नहीं जाएं। भीड़-भाड़ वाली जगह पर लू का खतरा बढ़ जाता है। भले ही लू की कोई अधिकारिक चेतावनी नहीं हो। बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
Source link
सागर में पारा 44 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी:दोपहर में झुलसाने वाली धूप से बाजार में सन्नाटा, अगले 4 दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना














Leave a Reply