![]()
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाते एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया। जिसमें लाखों रुपए के सट्टे के हिसाब-किताब मिला है। आईडी और बेवसाइट भी बरामद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीजासेन मंदिर के पास एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन वेबसाइट पर आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। वह मोबाइल के माध्यम से RCB बनाम KKR आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत पिता प्रहलाद सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी पुरव्याऊ टौरी होना बताया। 20 हजार रुपए नकद जब्त
आरोपी के कब्जे से मोबाइल कीमती लगभग 20 हजार रुपए जब्त किया गया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट संचालित होना पाई गई। जिसमें आईपीएल मैचों पर हार-जीत के लाखों रुपए के लेन-देन, हिसाब-किताब और दांव संबंधी रिकॉर्ड मिले। मोबाइल में विभिन्न टीमों पर लगाए गए दांव और बड़ी रकम का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी पाया गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आईपीएल सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया गया है। जिसके आधार पर सट्टे के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
Source link
सागर में मोबाइल से आईपीएल सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार:आरसीबी-केकेआर मैच पर लगवा रहा था दांव, मोबाइल में लाखों के लेनदेन मिले















Leave a Reply