सात दिवसीय समर कैंप में 65 खिलाड़ी सीख रहे कबड्डी के गुर




चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय कबड्डी समर कैंप 24 से 30 मई तक जिला स्कूल मैदान में आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां से 65 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। समर कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर उपाध्यक्ष विकास शर्मा एवं संतोष सिन्हा कोल्हान प्रभारी श्यामल दास अध्यक्ष राहुल तिवारी सचिन अनुपूर्ति के संयुक्त में दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि कबड्डी खेल लुप्त हो रही है। समय-समय पर इस तरह शिविर व प्रतियोगिता होनी चाहिए, ताकि लोग कबड्डी खेल को जानें और आगे बढ़ें। समारोह में कोल्हान प्रभारी श्यामल दास सचिव अनुपूर्ति उपाध्यक्ष कृष दुर्योधन पान संजय राम उर्मिला एवं कई अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *