सिंगरौली में हनी ट्रेप का मामले में महिला गिरफ्तार:वीडियो बनाकर डॉक्टर को कर रही थी ब्लैकमेल; मांगे 5 लाख, साथी फरार




सिंगरौली जिले के बैढ़न हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। महिला अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर से पांच लाख रुपए की मांग कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने बताया कि बैढ़न निवासी एक डॉक्टर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाली महिला (24) से उसकी जान-पहचान इलाज के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई, जिसके बाद महिला ने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को पत्नी को भेजने की धमकी देकर पैसे मांगे शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनसे पांच लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर वीडियो को उनकी पत्नी को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और दबाव के बाद पीड़ित डॉक्टर ने कोतवाली बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को फोन जब्त किया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के कब्जे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सियाज के एम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *