सीएम के निर्देश पर सभी कार्यालयों के बाहर की गई पेयजल की व्यवस्था




चाईबासा| झारखंड राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेब को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं मुख्यालय में अवस्थित सभी कार्यालयों में आम जनों हेतु घड़े में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी के इस दौर में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ पेयजल की सुलभता हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा जिले के दोनों चाईबासा व चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त रखने, खराब चपाकलों की मरम्मत सुनिश्चित कराने और शहरी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पानी टैंकर के माध्यम से भी जलापूर्ति करने का निर्देश दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *