![]()
राजधानी की सांस्कृतिक शाम शनिवार को पूरी तरह से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के रंग में रंग गई। मौका था यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के तत्वावधान में प्लाजा हॉल में आयोजित रवींद्र जयंती का। ‘संगीतेर भितोरे संगीत’ थीम पर सजे इस गारिमामय कार्यक्रम का आगाज सचिव सेतांक सेन के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद जैसे ही मंच पर रवींद्र संगीत की पावन गूंज और वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी शुरू हुई, हॉल में मौजूद बंगाली समाज और शहर के कलाप्रेमी सीधे शांतिनिकेतन के सांस्कृतिक माहौल में पहुंच गए। संगीत निर्देशिका प्रोनोति लाहिड़ी और प्रवीर लाहिड़ी के कुशल संचालन में पारोमिता चौधरी, रूमा, सागोता, लिपिका, सुचेता, मधुश्री, अपोरूपा, वैशाखी, चैइताली, नीता, श्रीजीता, अभिजीत व उत्पल ने अपनी सुरीली आवाज से खूब लुभाया। उत्तम घोष के तबले की थाप, तोपू दास के ऑक्टोपैड, सौरभ देव के ऑर्गन, शांतनु मुखर्जी के गिटार ने समां बांधा। वो गाने, जिन्होंने सीधे दिल को छुआ नमो नमो नमो: मातृभूमि को नमन करती इस प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश भर दिया। आज धानेर खेते: धान के खेतों की खुशी और बंगाली संस्कृति का खूबसूरत चित्रण। फागुन हावाय हावाय: फागुन की चंचल हवाओं के एहसास को डांसर्स ने बखूबी जिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रवींद्र संगीत पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां रहीं, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।“निवेदिता डांस एकेडमी’ की कलाकार ‘फागुन हावाय हावाय…’ से लेकर ‘झोरो झोरो…’ तक; बंगाली समाज के पारंपरिक गीतों पर थिरके कदम कैंब्रियन स्कूल: रेन डांस संग मस्ती हुई वीवीपीएस समर कैंप का समापन ब्रिजफोर्ड स्कूल में ‘समर स्पार्क सीजन 2’ शुरू तृशा तान्या सेन, तोन्नी त्रिशिता, मोनाली दत्ता, अदिति पालित, शोमिली दासगुप्ता, मौमिता घोष और ईशिता मुखर्जी सहित 24 डांसरों ने अपनी सधी हुई प्रस्तुति से मंच पर जीवंतता बिखेर दी। वहीं, ‘गीतांजलि डांस इंस्टीट्यूट’ के 27 स्टूडेंट्स ने डॉ. चंद्रा शालिनी और अंशिका की कोरियोग्राफी में गुरुदेव के कालजयी गीतों को मंच पर उतारा। रेशमा, नम्रता, आयुषी और जॉयस ने“नमो नमो नमो’ पर भक्तिमयी शुरुआत की, तो अन्वेषा, नियाना और नैना ने ‘आज धानेर खेते’ गाने पर खेतों की हरियाली और खुशी को डांस के जरिए दिखाया। cb news brief सिटी रिपोर्टर } कैंब्रियन पब्लिक स्कूल (कांके रोड) में पांच दिवसीय समर कैंप ‘सृजन-2026’ का शानदार समापन हुआ। इस मौके पर जूनियर विंग के बच्चों के लिए आयोजित ‘रेन डांस’ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बच्चे जमकर थिरके। सिटी रिपोर्टर } वीवीपीएस में आयोजित ट्रेवेन समर कैंप 2026–27 का समापन शनिवार को हुआ। 11 से 16 मई समर कैंप में विद्यार्थियों ने टाई एंड डाई, अंब्रेला पेंटिंग, क्लेऑट, योगा में भाग लिया। सिटी रिपोर्टर } ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना में शनिवार से ‘समर स्पार्क सीजन 2’ कैंप की शुरुआत हुई। प्राचार्य मुनीश दुबे ने उद्घाटन किया। समारोह में 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैंप 25 मई तक चलेगा। कैंप में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन व बॉलीवॉल जैसे खेल शामिल हैं।
Source link
सुरों में घुली गुरुदेव की यादें: रवींद्र संगीत की धुन पर प्लाजा हॉल में उतरा ‘शांतिनिकेतन’













Leave a Reply