रांची | नागरमल मोदी सेवा सदन में मंगलवार को ‘नर्सेस डे’ मनाया गया। इस दौरान सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया ने नर्सों के सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं, मानद सचिव और सहायक सचिव वेद प्रकाश बागला ने नर्सों को अस्पताल की नींव का पत्थर बताया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा ने प्रबंधन से नर्सों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कॅरियर रोडमैप वर्कशॉप, नर्सिंग लीडरशिप शैडो प्रोग्राम, फाइनांशियल प्लानिंग, नर्स एंटरप्रन्योर टॉक्स और नर्सेस टीच डॉक्टर्स सेशन जैसे नवाचार शुरू करने का आग्रह किया। इससे अलावा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाए, ताकि परिचारिका रिटायरमेंट के बाद भी सेवा कार्य जारी रख सकें। सदन के चेयरमैन आलोक तुलस्यान ने कहा कि नर्सेस वे आंखें हैं जो मॉनिटर से पहले खतरे भांप लेती हैं। कार्यक्रम में डॉ. अंजु कुमार, श्वेता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे।
Source link
सेवा सदन में नर्सों के लिए शुरू होंगे नए स्किल प्रोग्राम













Leave a Reply