हक व न्याय के लिए अब होगा आर-पार का संघर्ष



बोकारो | गुरुवार को बीएसएल के कोक ओवन में 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छंटनी, ग्रेडिंग सिस्टम के द्वारा कर्मियों की छंटनी की मंशा तथा कोक ओवन प्रबंधन की भ्रष्टाचारी नीति के खिलाफ क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिंद मजदूर सभा की ओर से मुख्य महाप्रबंधक कोक कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया गया। संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह स्वास्थ लाभ ​के लिए मुंबई प्रवास के कारण अनुपस्थित थे, बावजूद वह ऑनलाइन जुड़े और संबोधित किया। कहा कि सरकार की भ्रष्ट नीति और प्रबंधन की तानाशाही सारी सीमाएं पार कर चुकी है। 40 प्रतिशत ठेका मजदूरो की छंटनी मजदूर विरोधी कुंठित मानसिकता का उदाहरण है। पीएसयू के गठन का उद्देश्य बेरोजगारों को नौकरी उपलब्ध कराना है ना कि नौकरी कर रहे युवाओं को बेरोजगार करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *