![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई) और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीच्यूट, गुड़गांव ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम संचालित करने के लिए 20 मई को एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता सेल के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य सेल में भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करना और अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता को मजबूत बनाना है। इसके तहत कस्टमाइज्ड लीडरशिप प्रोग्राम, रणनीति एवं इनोवेशन आधारित लर्निंग, एक्शन लर्निंग, ओवरसीज लर्निंग प्रोग्राम, संयुक्त रिसर्च एवं कंसल्टिंग तथा अधिकारियों की जरूरत के अनुसार केस स्टडी तैयार किए जाएंगे। समझौते पर सेल के एमटीआई के कार्यपालक निदेशक (एचआर-एलएंडडी) संजय धर और एमडीआई गुड़गांव की डीन-इंडस्ट्री कनेक्ट प्रो. सुमिता राय ने हस्ताक्षर किए। मौके पर सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह समेत दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बीएसएल के परियोजना विभाग में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर इंचार्ज एवं ठेका श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को टीबीटी के माध्यम से सुरक्षा संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई। श्रमिकों को गर्मी से बचाव, हाउसकीपिंग, ऊंचाई पर कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, पीपीई के उपयोग तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने श्रमिकों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने और सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले 10 श्रमिकों को पुरस्कृत भी किया गया।
Source link
हस्ताक्षर . भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से की गई सेल के साथ साझेदारी












Leave a Reply