प्रखंड के राजाडेरा पंचायत स्थित पीपराबेड़ा गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधे-अधूरे तरीके से केबल तार लगाया गया था, जो हाल की आंधी और तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण टाटीसिलवे स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर लालचंद बेदिया, अर्जुन बेदिया, लिटुवा राम, दुलेश्वर, नंदलाल और फुचू बेदिया आदि मौजूद थे।
Source link
15 दिनों से अंधेरे में डूबा पीपराबेड़ा गांव, बिजली बहाल करने की मांग










Leave a Reply