9वें दिन भी नहीं मिला अदिति का कोई सुराग, धरना देगा परिवार



रांची | डेढ़ साल की मासूस अदिति पांडेय की 9वें दिन भी कोई जानकारी नहीं मिली। बीते 9 मई की शाम रहस्यमय ढंग से अदिति गायब हो गई। उसके परिवार और आस-पड़ोस के लोग लगातार अदिति की खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अदिति के पिता मनीष पांडेय का कहना है अब पुलिस और प्रशासन से भरोसा उठने लगा है। पुलिस एक बच्ची का पता नहीं लगा पा रही है। वहीं बच्ची के मौसा विवेक पांडेय ने कहा कि न्याय के लिए अब हमलोग मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को राजभवन का घेराव किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *