![]()
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। देवनत नदी के पास एक लाइन होटल के पास खड़े राजस्थान नंबर के एक ट्रक से यह गांजा मिला। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपए बत
.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवनत नदी के पास लाइन होटल के समीप एक संदिग्ध वाहन खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 75 पैकेटों में बंद लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच कर रही है। इस बड़ी बरामदगी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
















Leave a Reply