Durg Police Nabs Interstate Gang Leader After 300km Chase; Delhi Census Duty


छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के सरगना को यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दिल्ली के शाहीन बाग और नोएडा इलाके में अलग-अलग तरीके अपनाए।

.

कभी बकरी बेचने वाले बनकर तो कभी जनगणना अधिकारी के रूप में पुलिस ने जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने करीब 12 बकरा बेचा। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब 300 किलोमीटर तक पीछा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी नासिर उर्फ आनस खान दिल्ली, मेरठ और बिहार से जुड़े एक बड़े चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उस पर भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, इंदौर और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में करोड़ों रुपए की चोरी करने के आरोप हैं।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

पुलिस के दो जवान दिल्ली के शाहीन बाग में बकरा बेचते थे।

पुलिस के दो जवान दिल्ली के शाहीन बाग में बकरा बेचते थे।

पुलिस जनगणना अधिकारी बनकर दिल्ली में आरोपी का पता लगाती रही।

पुलिस जनगणना अधिकारी बनकर दिल्ली में आरोपी का पता लगाती रही।

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है, यहां उससे आगे पूछताछ जारी है।

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है, यहां उससे आगे पूछताछ जारी है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, दुर्ग पुलिस को मई के पहले सप्ताह में नेहरू नगर, सुपेला, पद्मनाभपुर और दुर्ग शहर में लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान पुलिस ने पहले मेरठ निवासी हाशिम खान को गिरफ्तार किया।

उसके पास से चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान को भी पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीब 60 लाख रुपए का सोना बरामद किया था। पूछताछ में मुख्य आरोपी नासिर हुसैन का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। टीम दिल्ली के शाहीन बाग, मदनपुर खादर और नोएडा इलाके में पहुंची, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। इलाके की संकरी गलियों और बड़ी संख्या में बहुमंजिला फ्लैट होने के कारण पुलिस के लिए सीधे कार्रवाई करना आसान नहीं था।

चोरों की रेकी के लिए पुलिस ने बेचे 12 बकरे

टीम के कुछ पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के लिए बकरा बेचने वाले बन गए। पुलिसकर्मी कई दिनों तक बकरा बेचने वालों के साथ इलाके में घूमते रहे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखते रहे।

इस दौरान पुलिस टीम ने 12 बकरे भी बेचे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में एक बकरे की कीमत 30 से 35 हजार रुपए तक थी। हालांकि इतनी मशक्कत के बाद भी आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

डायमंड ब्रेसलेट, सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, कैश जब्त किए गए हैं।

डायमंड ब्रेसलेट, सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, कैश जब्त किए गए हैं।

जनगणना अधिकारी बनकर घर-घर पहुंची पुलिस

इसके बाद पुलिस ने नई रणनीति अपनाई। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिसकर्मी जनगणना अधिकारी बनकर घर-घर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर आरोपी के आने-जाने, ठहरने की जानकारी इकट्ठा की।

करीब एक सप्ताह तक यह पूरा ऑपरेशन बेहद सीक्रेट तरीके से चलाया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नासिर हुसैन चोरी के गहने बेचकर खरीदी गई कार से बिहार के दरभंगा भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस टीम एक्टिव हो गई और यमुना एक्सप्रेस-वे पर आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

300 किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा

क्राइम ब्रांच डीएसपी युदमणि सिदार के मुताबिक आरोपी करीब 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार उसका पीछा करती रही। करीब 300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आगरा रोड इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई बड़ी चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें डायमंड ब्रेसलेट, सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, नगदी, नए कपड़े और किया सेल्टोस कार शामिल है।

चोरी के सामान बेचकर आरोपी ने खरीदी थी कार

पुलिस ने आरोपी के पास से 1.22 लाख रुपए कैश, करीब 7 लाख रुपए का डायमंड ब्रेसलेट, 7.5 ग्राम सोना, चांदी के सिक्के और करीब 8 लाख रुपए कीमत की किया सेल्टोस कार जब्त की है।

डीएसपी के मुताबिक आरोपी चोरी के पैसों से लग्जरी जिंदगी जी रहा था और लगातार शहर बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। गिरफ्तार आरोपी नासिर हुसैन मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, लेकिन वह दिल्ली के शाहीन बाग और मदनपुर खादर इलाके में भी रह चुका है।

शातिर आरोपी दूसरे के आईडी के जरिए होटलों में ठहरता था, जिसके कारण पकड़ने में मुश्किलें हो रही थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया है, यहां उससे आगे पूछताछ जारी है।

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

दुर्ग पुलिस भेष बदलकर 4 महीने इंदौर में रही: किराए पर मकान लेने आरोपी के घर पहुंची, चोरी-डकैती की 50 लाख का सोना-चांदी बरामद

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस चोर को पकड़ने के लिए 4 महीने तक मध्यप्रदेश के इंदौर में भेष बदलकर रही। किराए का मकान लेने के बहाने पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची, लेकिन उसे भनक लगने ही वो भाग निकला। हालांकि, सोना खरीदार का मिडिएटर पकड़ा गया। इससे पहले भी 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *