![]()
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) पुलिस को अपराध अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को आधुनिक बनाने के लिए एक अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने और अपराधों की विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ये वैन उपलब्ध कराई हैं। सर्किट हाउस जीपीएम में मोबाइल फॉरेंसिक वैन के तकनीकी उपयोग, कार्यप्रणाली और वैज्ञानिक अनुसंधान में इसकी उपयोगिता पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, साक्ष्यों के संरक्षण और आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन, जेएमएफसी पेंड्रारोड सीमा जगदल्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश, जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्तागण और राजस्व-पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर जिले की सेवा के लिए रवाना किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन की दी गई जानकारी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में घटनास्थल से प्राप्त वैज्ञानिक साक्ष्य अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट, जैविक नमूने, रक्त के धब्बे, बाल, फाइबर, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन की विधियों की जानकारी दी गई। साक्ष्यों के सुरक्षित संरक्षण और वैधानिकता पर जोर इसके साथ ही, साक्ष्य एकत्रित करते समय बरती जाने वाली तकनीकी सावधानियों, साक्ष्यों को दूषित होने से बचाने, उनके सुरक्षित संरक्षण और न्यायालय में उनकी वैधानिकता बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। गंभीर अपराधों की जांच में मोबाइल फॉरेंसिक वैन होगी सहायक प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि घटनास्थल पर छोटी सी चूक भी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करना आवश्यक है। यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन हत्या, लूट, डकैती, चोरी, सड़क दुर्घटना, साइबर अपराध और अन्य गंभीर अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Source link
GPM पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक वैन:गंभीर अपराधों की जांच में होगी सहायक कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना














Leave a Reply