Indore Heat & Humidity: 43-44 Degree Celsius Likely


इंदौर में नौतपा के पहले दिन तापमान में मामूली इजाफा हुआ। इस दौरान लोग गर्म हवाओं और उमस के कारण हलाकान होते रहे। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है लेकिन उमस से काफी बेचैनी रही। अभी गर्मी को प्रभावित करने वाला कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

.

रविवार को दिन का तापमान 40.9 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को तापमान बढ़कर 41.6 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार रात का तापमान 28.0 (+3) डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को यह एक डिग्री लुढ़ककर 27.0 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा और रात का तापमान 2 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी जिस प्रकार का मौसम है उससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में नौतपा के दौरान तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार कम ही हैं, लेकिन उमस से बेचैनी बनी रहेगी। मंगलवार सुबह से मौसम साफ है और धूप चढ़ने के साथ गर्मी से ज्यादा उमस का अहसास है।

इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी

इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। यहां 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हो चुकी है

लू से बचने के लिए दोपहर में घर पर ही रहें

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। हलके रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें।

मई का तापमान

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
1 मई 39.4 (-1) 25.6 (+2)
2 मई 40.0 (-1) 25.7 (+2)
3 मई 39.7 (-1) 25.5 (+2)
4 मई 38.2 (-3) 21.0 (-3)
5 मई 37.6 (-3) 22.6 (-1)
6 मई 38.1 (-2) 21.6 (-2)
7 मई 39.9 (0) 26.3 (+3)
8 मई 41.2 (+1) 25.1 (+1)
9 मई 42.0 (+2) 24.4 (+1)
10 मई 41.9 (+2) 24.7 (0)
11 मई 43.2 (+3) 25.6 (+1)
12 मई 43.6 (+4) 30.2 (+6)
13 मई 43.6 (+4) 30 (+6)
14 मई 43.0 (+3) 28.0 (+4)
15 मई 41.8 (+2) 25.5 (+1)
16 मई 41.1 (0) 26.0 (+1)
17 मई 42.8 (+2) 29.0 (+4)
18 मई 44.3 (+4) 27.6 (+3)
19 मई 42.7 (+2) 26.5 (+2)
20 मई 41.1 (+1) 26.3 (+1)
21 मई 40.4 (0) 27.0 (+2)
22 मई 41.4 (+1) 27.2 (+2)
23 मई 41.0 (+1) 28.2 (+3)
24 मई 40.9 (+1) 28.0 (+3)
25 मई 41.6 (+1) 27.0 (+2)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *