Jharkhand is easy to live in, with cities cheaper than villages; it ranks 12th among states with the lowest inflation rates.


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Jharkhand Is Easy To Live In, With Cities Cheaper Than Villages; It Ranks 12th Among States With The Lowest Inflation Rates.

रांची11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूरा देश महंगाई की मार से झुलस रहा है। वहीं झारखंड उन चुनिंदा राज्यों में है, जहां महंगाई की आग काफी ठंडी है। यहां जीवन जीना देश के कई राज्यों से आसान है। यहां दैनिक जरूरतों की अधिकतर चीजें सस्ती हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की अप्रैल की रिपोर्ट के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो यह सुखद सच सामने आया है।

यहां की महंगाई दर 2.88% है, जो राष्ट्रीय औसत 3.48% से काफी नीचे है। इससे साफ है कि झारखंड में दैनिक जरूरतों की चीजों की कीमत में देश के मुकाबले धीमी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम आदमी ​की जेब पर कम बोझ पड़ा है। सबसे कम महंगाई दर वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में झारखंड 12वें पायदान पर है। -शेष पेज 13 पर

जानिए…सस्ते राज्यों में झारखंड कहां

मिजोरम 0.69%

छत्तीसगढ़ 1.77%

दिल्ली 1.96%

लद्दाख 2.02%

अरुणाचल 2.07%

गोवा 2.20%

मणिपुर 2.33%

त्रिपुरा 2.34%

जम्मू-कश्मीर 2.67%

बिहार 2.74%

गुजरात 2.85%

झारखंड 2.88%

अप्रैल में महंगाई दर

देश की औसत महंगाई 3.48%

झारखंड की कुल महंगाई 2.88%

झारखंड की शहरी महंगाई 2.05%

झारखंड की ग्रामीण महंगाई 3.30%

सबसे महंगा राज्य: तेलंगाना 5.81%

सबसे कम महंगाई: मिजोरम 0.69%

अप्रैल के आंकड़े एक नजर में

लेकिन… विलासिता के शौक पर महंगाई का टैक्स

रिपोर्ट में एक दूसरा पहलू भी है। झारखंड में हर चीज सस्ती नहीं हुई है। ‘पर्सनल केयर’ यानी सौंदर्य प्रसाधन और निजी सेवाओं की कीमतों में 17.66% की भारी वृद्धि हुई है । चांदी के जेवरात खरीदना तो आम आदमी के बस से बाहर होता जा रहा है, क्योंकि यहां महंगाई 144.34% की ऊंचाई छू रही है । सोने की ज्वेलरी भी 40.72% महंगी हुई है । यानी अगर आप विलासिता या दिखावे की चीज़ों से दूर रहते हैं, तो झारखंड आपके लिए स्वर्ग है। आप कम बजट में भी सम्मानजनक जिंदगी जी सकते हैं।

इसलिए सस्ता है झारखंड… इस राहत के पीछे सबसे बड़ा हाथ रसोई के बजट का है। रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल में आलू की कीमतों में 23.69% और प्याज की कीमतों में 17.67% तक गिरावट आई। मटर और चना जैसी दालों की कीमतों में भी करीब 6.75% तक कमी आई। -शेष पेज 13 पर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *