महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने दो आरोप
.
पुलिस के अनुसार, 3 मई को ग्राम कुसमी निवासी लीला बाई पटेल ने कोमाखान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे चितरंजन पटेल के साथ ग्राम लामीसरार स्थित मुर्गी फार्म के पास दीपेश साहू, कुंजन साहू और उनके साथी ने मारपीट की थी।

मृतक की माँ ने पुलिस से शिकायत की थी

आरोपियों ने हत्या की साजिश रच कर 23 वर्षीय चितरंजन को मार डाला
जान से मारने की धमकी दी थी
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। गंभीर रूप से घायल चितरंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 22 मई को उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मामला
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मर्ग पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर बीएनएस की धारा 103(1) यानी हत्या की धारा जोड़ दी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने चितरंजन पटेल को मारने की साजिश रची थी।
बता दें कि, चितरंजन बचपन से अपने माता-पिता की बजाए बकमा में अपनी नानी के साथ रहता था। और खेती-बाड़ी का काम भी संभालता था। वहीं उसे आरोपी दीपेश साहू की बहन से प्यार हो गया था।
बहन को भगा ले जाने के कारण आरोपी ने रची साजिश
जानकारी के अनुसार नवंबर 2023 में चितरंजन पटेल, आरोपी दीपेश साहू की बहन को भगाकर मुंबई ले गया था। वहां वह अपने दोस्त के घर रहता था, इसी बीच आरोपी की बहन की नजदीकियां चितरंजन के दोस्त की तरफ हुआ और वह प्रेगनेंट हो गई। इस बात से दुखी हो कर चितरंजन पटेल उस लड़की को मुंबई में ही छोड़ कर वापस गांव आ गया।
तब से ले कर अब तक आरोपी और उसके घर वालों ने उस लड़की की सुध तक नहीं ली है, पर बहन को भगा ले जाने की बात आरोपी दीपेश साहू को बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी। आरोपी लंबे समय से बदला लेने की फिराक में थे।
डंडों से पीटा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा
पुलिस जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल को आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। जब चितरंजन बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहा था और लामीसरार मुर्गी फार्म मोड़ के पास पहुंचा, तब आरोपियों ने उसे रोक लिया।
इसके बाद उसे कब्रिस्तान के पास ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जब वह बेहोश हो गया, तब आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और बिजली खंभे के पास छोड़ दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना जैसा लगे।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कोमाखान पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपेश साहू और कुंजन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
चितरंजन पटेल (23) की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया था। नाराज ग्रामीणों ने कोमाखान थाना पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने थाना परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से युवक की जान चली गई।
स्थिति को देखते हुए बागबाहरा एसडीओपी अजय सहनकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हत्या की धारा जोड़कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मृतक शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
विधायक मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम कुसमी से पहुंचकर मृतक चितरंजन पटेल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की।
अस्पताल की लापरवाही से कार्रवाई में देरी
इस मामले में थाना प्रभारी ने विधायक द्वारिकाधीश यादव को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित आदित्य हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल रिपोर्ट समय पर नहीं दी गई। अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही पर विधायक यादव ने कहा कि अस्पताल की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

एडिशनल एसपी ने कहा की फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
हत्या के मामले में अपराध दर्ज:एडिशनल एसपी
एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना पहले अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब हत्या की धारा जोड़कर अपराध कर दो आरोपी को गिरफतार किया गया है। एक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
…………………
यह खबर भी पढ़िए…पिटाई से युवक की मौत, गुस्साए घरवालों ने घेरा थाना:प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसडीओपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

महासमुंद के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कुसमी निवासी 23 वर्षीय युवक चितरंजन पटेल की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों और घरवालों ने कोमाखान थाना का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर….















Leave a Reply