रांची|रांची कॉलेज को अपग्रेड कर 7 साल पहले वर्ष 2018 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। नव नियुक्त वीसी प्रो. राजीव मनोहर योगदान देने के बाद से एकेडमिक और प्रशासनिक सुधार को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं। सोमवार को वीसी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें नैक को मजबूत करने, अकादमिक और प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार को लेकर निर्णय लिए गए हैं। नैक के मानकों के अनुरूप डाटा बेस तैयार करने पर सहमति बनी। विवि के पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्वालिटी में सुधार को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। वीसी ने कहा कि छात्रों सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करना प्राथमिकता है। कहा कि मानकों के अनुरूप गुणवत्ता रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
Source link
NAAC को मजबूत करने पर सहमति, मानकों के अनुरूप तैयार होगी गुणवत्ता रिपोर्ट











Leave a Reply