शाजापुर में खाद्य विभाग की चेकिंग:सम्राट लस्सी सहित अन्य दुकानों से लिए आइसक्रीम के सैंपल




शाजापुर में खाद्य विभाग ने मंगलवार दोपहर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार गौरव पोरवाल, खाद्य विभाग की टीम और संबंधित पटवारी मौजूद रहे। टीम ने शहर की विभिन्न खान-पान की दुकानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और रख-रखाव की जांच की। जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने सम्राट लस्सी सेंटर और नई सड़क स्थित अमूल दूध पार्लर सहित कई प्रतिष्ठानों का दौरा किया। सम्राट लस्सी से मटका कुल्फी और वडीला आइसक्रीम के नमूने लिए गए। अमूल दूध पार्लर से भी आइसक्रीम और लस्सी के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा खाद्य अधिकारी एमके वर्मा ने बताया कि सभी एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रख रहा है और आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार संग्रहित करने और एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों का विक्रय न करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की इस औचक कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *