![]()
कटनी में तंबाकू उत्पादों से जुड़े सरकारी नियमों को किनारे कर ‘कैलकुलेटर बीड़ी नंबर 20’ बेचने का मामला सामने आया है। इस बीड़ी के पैकेटों पर सरकार की ओर से अनिवार्य की गई 85% हिस्से वाली कैंसर की चेतावनी वाली फोटो गायब है। मंगलवार को इस लापरवाही के खिलाफ कटनी के रहने वाले राजू गुप्ता ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर सख्त एक्शन लेने की मांग की है। मजदूरों की जान से खिलवाड़ शिकायतकर्ता राजू गुप्ता का कहना है कि भारत सरकार का नियम साफ है कि तंबाकू उत्पाद के पैकेट के 85% हिस्से पर चेतावनी वाली फोटो होनी चाहिए ताकि लोग बीमारियों के प्रति जागरूक रहें। आरोप है कि ‘कैलकुलेटर बीड़ी नंबर 20’ बनाने वाले छोटे पैकेटों पर जानबूझकर ये बदलाव नहीं कर रहे हैं। भ्रामक लेबल लगाकर सालों से यह बीड़ी बाजार में बेची जा रही है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन और जनता के साथ धोखाधड़ी है। एमपी और छत्तीसगढ़ के बाजारों में फैला नेटवर्क हैरानी की बात यह है कि बिना चेतावनी वाली यह बीड़ी सिर्फ कटनी ही नहीं, बल्कि जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी और दमोह समेत पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से बिक रही है। पैकेट पर चेतावनी न होने के कारण मजदूर और लोग इसके खतरों को समझे बिना इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हर साल लाखों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कॉपीराइट और फर्जीवाड़े का पुराना इतिहास शिकायत में अंजलि ट्रेडिंग कंपनी पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। बताया गया है कि यह कंपनी करीब 25 सालों से फर्जी तरीके से ‘कलकत्ता बीड़ी’ के नाम से माल बेच रही थी, जबकि वह ‘हिन्दुस्तान बीड़ी’ के नाम से रजिस्टर्ड थी। इस मामले में पहले जबलपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी रोक लगा चुके हैं। आरोप है कि इसके बावजूद पुराने लेबल और फर्जी कागजातों के दम पर यह अवैध व्यापार आज भी जारी है। रजिस्ट्रेशन और जीएसटी रद्द करने की मांग राजू गुप्ता ने कलेक्टर ऑफिस में सबूत के तौर पर बीड़ी के पैकेट और फोटो भी जमा किए हैं। उन्होंने मांग की है कि नियमों को ताक पर रखने वाली इस कंपनी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए और इनका रजिस्ट्रेशन और जीएसटी नंबर निरस्त किया जाए ताकि लोगों की सेहत के साथ हो रहा यह खिलवाड़ रुक सके।
Source link
कैलकुलेटर बीड़ी पैकेट से कैंसर की चेतावनी की फोटो गायब:कलेक्टर से शिकायत, कंपनी का रजिस्ट्रेशन और जीएसटी नंबर रद्द करने की मांग
















Leave a Reply