![]()
शिवपुरी जिले के पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेता किशोरी कुशवाह, राकेश यादव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। प्रसूता को रेफर करने के बाद बढ़ा विवाद पोहरी सीएचसी में पदस्थ डॉ. अंकेश धाकड़ ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला ख्वी यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान महिला की बच्चेदानी की थैली फट चुकी थी। जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा को देखते हुए महिला को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर किया गया। समय पर नहीं मिली एंबुलेंस रेफर करने के बाद शिवपुरी के लिए 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। बाद में दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचकर की गाली-गलौज और धमकी दी डॉक्टर के अनुसार, इसी बात को लेकर किशोरी कुशवाह, राकेश यादव और उनके कुछ साथी कथित तौर पर शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अंकेश धाकड़, स्टाफ नर्स सीमा वरवा और रघुराज धाकड़ के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अस्पताल कर्मचारियों को मारपीट की धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में डर का माहौल बन गया। थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि मामले की रिपोर्ट थाने में की गई तो जान से खत्म कर देंगे। डॉ. अंकेश धाकड़ की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर किशोरी कुशवाह और राकेश यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
कांग्रेस नेता किशोरी कुशवाह समेत दो पर एफआईआर:डॉक्टर-स्टाफ से अभद्रता करने का आरोप, गर्भवती को एंबुलेंस न मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे















Leave a Reply