मेरठ में गर्मी से बचाव के लिए बने ORS कॉर्नर:नौतपा से पहले सरकारी अधिकारियों की गाड़ी में भी रखी इमरजेंसी किट,कोल्ड रूम भी तैयार




चार दिन बाद नौतपा शुरू होने जा रहा है और उस से पहले ही मेरठ में भीषण गर्मी से जनजीवन लगातार प्रभावित हो गया है। सुबह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है जो देर रात तक भी इसी प्रकार रहता है । ऐसे में लोगों की सेहत को देखते हुए सीएमओ द्वारा कुछ विशेष इंतजाम शहरवासियों के लिए कराए गए है। स्वास्थ्य विभाग की और से लोगों को गर्मी में धूप और लू से बचाने के लिए न सिर्फ एडवाइजरी जारी की गई है बल्कि कुछ अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। इसके साथ ही प्राईवेट अस्पतालों के डॉक्टर भी लगातार लोगों से इस गर्मी में बचने की अपील कर रहे हैं। सरकारी कार्यालय पर ORS कॉर्नर सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि गर्मी में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कुछ ORS कॉर्नर बनाए गए हैं। इन कॉर्नर पर ors पैकेट के साथ कुछ आवश्यक दवा जैसे बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन की समस्या से संबंधित दवाएं रखी है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत लोगो की मदद की जा सके। अधिकारियों की कार में भी किट उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों की गाड़ियों में भी एक इमर्जेंसी किट है जिसमें इसी प्रकार के सभी सामान मौजूद हैं ताकि वहां से भी लोगों को मदद दी जा सके। इसके साथ ही सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में भी इस प्रकार के इंतजाम किए है। कोल्ड रूम की भी व्यवस्था गर्मी में हीट स्ट्रोक के मामलों को देखते हुए, किठौर सीएचसी , जिला अस्पताल और मेडिकल अस्पताल में कोल्ड रूम भी बनाए हुए है। यहां हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों का तापमान सामान्य कर उनका इलाज किया जाता है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और लू भी जनजीवन को प्रभावित करेगी। ऐसे में खासतौर पर दोपहर के समय पर बाहर निकलनें से बचे और खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। गर्मी में क्या बरते सावधानी – शरीर में पानी की कमी न होने दें, दिनभर में पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ और ORS का सेवन करें।
– दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें। – ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे और पसीना आसानी से सूख सके।
– ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन कम खाएं। तरबूज, खीरा, ककड़ी और मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं।
– चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत छांव में जाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *