![]()
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव में चोरी की वारदात हुई है। बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक जगदीश प्रसाद बारी के घर से 70 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दिए। परिवार के लोगों ने बताया कि चोरों ने देर रात घर के बाहर लगे कूलर में कोई नशीला स्प्रे डाल दिया था। इसकी वजह से घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी बात का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी समेत पेटियों में रखे कीमती जेवर और नगदी लेकर भाग गए। सुबह पड़ोसियों ने खोले बाहर से बंद दरवाजे घटना वाली रात घर में पोते का जन्मदिन मनाया गया था, जिससे परिवार के लोग देर रात सोए थे। सुबह जब काफी देर तक घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों ने उन्हें आवाज दी। तब पता चला कि घर के दरवाजे बाहर से बंद थे। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजे खोले गए, तब चोरी की बात सामने आई। घर के लोग सुबह तक सुस्ती और बेहोशी की हालत में रहे। 28 तोला सोना और 9 किलो चांदी चोरी पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर करीब 28 तोला सोना, 9 किलो चांदी के जेवर और कुछ नगदी ले गए हैं। इनमें घर की महिलाओं के पुराने जेवर भी शामिल थे। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह चोरी की एक बड़ी घटना है। पुराने जेवर होने के कारण उनकी सही कीमत कागजात देखने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों और पुराने अपराधियों की तलाश कर रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरियों से अब सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Source link
शहडोल में रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी:कूलर में नशीला स्प्रे छिड़का, परिवार सोया तो 70 लाख के जेवर-नगदी ले गए















Leave a Reply